Meerut: अधिवक्ता को मारी गोली, हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया रेफर, घटना से परिवार में मचा कोहराम
Meerut News : मेरठ में एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई। आनन-फानन अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल हुए अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, पीड़ित परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।
कंकरखेड़ा में सोमवार शाम अंबेडकर रोड पर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इसी बीच हमलावरों ने आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान बच्चों के साथ स्कूटी से जा रहे एक अधिवक्ता को गोली लग गई। गोली लगने से अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हमलावर मौके से फरार हो गए।
बताया गया कि ओमनगर निवासी अजय गोयल पुत्र रामस्वरूप गोयल मेरठ कचहरी में अधिवक्ता के रूप पर कार्यरत है। अधिवक्ता सोमवार शाम पत्नी व बच्चों के साथ स्कूटी से किसी काम से बाजार गए थे। इसी बीच मॉडल टाउन के सामने दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। बाइक सवार दो दर्जन से ज्यादा युवक एक दुकान में जमकर तोड़फोड़ व मारपीट कर रहे थे। हमलावरों ने लगभग आधा दर्जन के करीब पिस्टल से फायरिंग की। मौके से गुजर रहे अधिवक्ता को गोली लग गई। गोली लगने से अधिवक्ता सड़क पर जा गिरे। वहीं, गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने दुकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। वहीं, राहगीरों ने गलियों में घुसकर अपनी जान को बचाया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिवक्ता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती करा दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावर एक युवक की हत्या करने के लिए पहुंचे थे। लगभग 10 दिन पूर्व एक युवक से हमलावरों का झगड़ा हो गया था। हमलावर लाठी-डंडों, तमंचे व पिस्टल से लैस थे। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे व पिस्टल से आधा दर्शन से ज्यादा फायरिंग की।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार
सीओ दौराला अभिषेक पटेल कहना है कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित