खुल गया इरफान की हत्या का राज, रिश्तेदार निकला कातिल, शादी में बाधा बनने पर किया था कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल में शनिवार सुबह हुई चौकीदार इरफान की हत्या उसके रिश्तेदार के बेटे ने शादी में बाधक बनने पर की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, बाइक व इरफान का मोबाइल बरामद कर लिया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि चरथावल के खुसरोपुर मार्ग निवासी इरफान (50) पुत्र इसराइल चौकीदार था। शनिवार सुबह मोबाइल पर किसी की कॉल आने पर वह घर से निकला था, जिसके बाद दधेडू-कछौली मार्ग पर उसकी गोली लगी लाश मिली थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: रुह कंपा देगी मर्डर की ये वारदात, सौतेली मां ने किया था चांदनी का कत्ल, मोमबत्ती से दागा शरीर
एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी अनस पुत्र इरफान को गिरफ्तार किया गया। अनस चौकीदार के सगे साले का लड़का है, जो इरफान की बेटी से शादी करना चाहता था। हालांकि किन्हीं कारणों से चौकीदार बेटी की शादी अनस से करने को तैयार नहीं था, जिसके चलते अनस उसे शादी में बाधा मानता था।
यह भी पढ़ें: खुल गया पूजा के कत्ल का राज, आरोपी पति ने किए कई बड़े खुलासे, देखें तस्वीरें
एसएसपी ने यह भी बताया कि बेटी की शादी से इंकार करने के चलते ही अनस ने साजिश रचकर चौकीदार की हत्या की थी। हत्यारोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, आला-ए-कत्ल पिस्टल-कारतूस व मोबाइल और चौकीदार का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/