फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Neeraj Bharadwaj ran away from police custody in Meerut

पुलिस कस्टडी से 25 हजार का इनामी बदमाश फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Wed, 08 May 2019 03:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
Accused Neeraj Bharadwaj ran away from police custody in Meerut
यूपी पुलिस

मेरठ में परतापुर पुलिस की कस्टडी से 25 हजार का इनामी नीरज भारद्वाज फरार हो गया। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सुबह नौ बजे आरोपी की पत्नी प्रिया ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर गायब होने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। शाम तक परतापुर पुलिस गुपचुप तरीके से नीरज की तलाश करने में जुटी रही। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सदर बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत दुर्गा बाड़ी निवासी नीरज भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है। एसएसपी ने नीरज पर 25 हजार का इनाम किया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक परतापुर पुलिस ने नीरज को सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया था। लेकिन वह बाद में लापता हो गया। रात भर तलाश करने के बाद नीरज की पत्नी प्रिया भारद्वाज ने मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर नीरज के लापता होने की सूचना दी। 
विज्ञापन


सुबह सूचना, दोपहर को मचा हड़कंप 
परतापुर पुलिस की कस्टडी से 25 हजार का इनामी भाग गया, इसको लेकर मंगलवार दोपहर को महकमे में खलबली मची। बताया गया कि पुलिस गुपचुप तरीके से आरोपी को तलाशती रही। शाम को पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी लगी। अधिकारियों ने परतापुर पुलिस से जानकारी ली। इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर ने बताया कि लिखापढ़ी में उनके पास से कोई आरोपी नहीं भागा है। 25 हजार के इनामी नीरज की तलाश में पुलिस लगी थी। सटीक सूचना भी मिली थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर पर्दा डाल रही पुलिस 
इनामी आरोपी के भागने में किसने लापरवाही रही, यह जानने का किसी ने भी प्रयास नहीं किया। पुलिस लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास करने में लगी है। पुलिस गुपचुप तरीके से आरोपी को ढूंढने में लगी रही। पुलिस दूसरे थाना पुलिस को बता देती तो शायद आरोपी नीरज पुलिस को मिल जाता। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। 

परिजनों में पुलिस के प्रति गुस्सा 
इस संबंध में नीरज की पत्नी प्रिया और भाई विशाल ने बताया है कि उनका झगड़ा पारिवारिक था। जिसमें नीरज को नामजद आरोपी बनाया। पुलिस ने जांच करे बगैर 25 हजार का इनाम किया। प्रिया ने बताया कि नीरज सोमवार शाम बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से गया था। वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। पुलिस भी कोई सटीक जवाब नहीं दे रही। इसको लेकर वह बहुत डरे हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed