फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused has molesting with a little girl child at Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ: लिफ्ट में बच्ची के साथ छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को जमकर धुना, फिर पुलिस को सौंपा

Mon, 07 Oct 2019 05:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Oct 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Accused has molesting with a little girl child at Meerut of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

मेरठ जिले के साकेत में नवमी पर कन्या पूजन के लिए लाई गई एक बच्ची से एक युवक ने लिफ्ट में छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। जिसके बाद लोगों ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पीटकर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एल ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी सौरभ करीब 11 साल से सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत निवासी एक सराफ के यहां काम करता है। सोमवार को नवमी पर सराफ के यहां कन्या पूजन रखा गया। सौरभ साकेत से कुछ बच्चियों को को लेकर साकेत के एक अपार्टमेंट में पहुंचा था। वह लिफ्ट से उन सभी को ले जाने लगा। तभी एक बच्ची के साथ उसने छेड़छाड़ कर दी। इस हरकत से बच्ची बुरी तरह डर गई। बच्ची ने अपनी दादी को बता दिया। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की। अपार्टमेंट में रहने वालों की भी भीड़ जमा हो गई। तब तक पुलिस को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: खतरे में मासूम बेटियों की जिंदगी, कहीं मनचलों के डर से छोड़ी पढ़ाई, कहीं स्कूल में दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed