फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   abulane businessman looted by revolver

काउंटर पर रिवाल्वर रखी और मनचाहा सामान उठाया, सिपाही बोला, भैया को जानते नहीं हो क्या ?

Sun, 05 Mar 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Mar 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
abulane businessman looted by revolver
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी जावीद अहमद के पॉश आबूलेन बाजार को क्राइम फ्री करने के दावे ध्वस्त हो गए हैं। एक कुख्यात की इस बाजार में खुलेआम गुंडई चल रही है। हाल में जेल से छूटा यह बदमाश एक सिपाही के साथ कई शोरूमों से वसूली कर चुका है। शोरूम पर पहुंचते ही रिवाल्वर काउंटर पर रखता है तो सिपाही दुकानदार को धमकी देता है। कुख्यात मनचाहा सामान लेकर चलता बनता है। व्यापारी खौफ के चलते पैसे मांगने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। एक व्यापारी ने हिम्मत कर पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी है।

विज्ञापन


आबूलेन पर एक कुख्यात रोजाना शोरूमों पर पहुंचकर रिवाल्वर के बल पर मनचाहा सामान गाड़ी में रखवाता है। एक चौथ वसूली एक सप्ताह से चल रही है। एक शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुख्यात कैद हुआ है। व्यापारी ने सदर बाजार पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को कैमरे की फुटेज में कुख्यात को वसूली करते कई व्यापारियों ने देखा तो वह भी हैरान रह गए। व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को फुटेज सौंपी है।
विज्ञापन


भैया को जानते नहीं हो क्या?
कुख्यात के साथ जो सिपाही शोरूम में आया, वह बार-बार दुकानदार से कहता रहा कि भैया को जानते नहीं हो क्या? भैया अभी जेल से छूटकर आए हैं। कोई ज्यादा बोलता, तो भैया उसको सीधा गोली मारते हैं। यह सुनते ही व्यापारी खौफ में आ गया। उसके बाद कुख्यात ने शोरूम से मनचाहा सामान उठा लिया। जो स्पष्ट करती है कि कुख्यात और पुलिस में अच्छी साठगांठ है। एक शोरूम से कुख्यात तीन बार ब्रांडेड सामान ले जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत में आबूलेन के व्यापारी
डीजीपी के आदेश खुद सदर बाजार पुलिस ने ध्वस्त किए हैं। तहरीर देने के सवाल पर व्यापारियों ने कहा कि उनको तो व्यापार करना है। बदमाशों से लड़ने की हिम्मत कहां है। पता नहीं बदमाश कब किसे गोली मार दे। व्यापारियों में दहशत का माहौल है। आला अफसर भी चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed