फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aayris woman robbed, police arrived, police welcome drink beer

अायरिश महिला को लूट लिया, थाने पहुंची तो पुलिस ने बीयर पिलाकर किया स्वागत

Mon, 06 Mar 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
Aayris woman robbed, police arrived, police welcome drink beer
बीयर की बोतल के साथ विदेशी

आयरलैंड से देश घूमने आए विदेशी पर्यटकों से सदर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में तीन बदमाशों ने सरे बाजार लूटपाट कर दी। एक बदमाश से पर्यटकों की हाथापाई भी हुई। पर्यटकों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। आयरलैंड के कैरी शहर निवासी महिला टूरिस्ट लैनी अपने दोस्त ब्लैन लायर, क्वीड, रिची कैन के साथ इंडिया घूमने आए हैं। रविवार को चारों बाइक से दिल्ली से ऋषिकेश डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे थे। शाम सात बजे वह बेगमपुल पर कचहरी रोड स्थित होटल ऑसम में रुक गए। उन्होंने होटल में दो कमरे बुक कराए और अपना सामान रखकर पैदल मार्केट में घूमने निकल गए। रात करीब सवा नौ बजे सदर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। दो बदमाश बाइक को कुछ आगे लेकर खडे़ हो गए, जबकि एक बदमाश ने महिला से बैग लूट लिया।

विज्ञापन

पर्यटकों ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई कर दी

Aayris woman robbed, police arrived, police welcome drink beer
लूट के बाद होटल जाते आयरलैंड से आए पर्यटक

पर्यटकों ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई कर दी और भाग गया। चारों पर्यटकों ने उसका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर आबूलेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पर्यटक होटल लौट गए थे। इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला, बेगमपुल चौकी इंचार्ज होटल पहुंचे और विदेशी पर्यटकों से जानकारी ली। सदर पुलिस ने उनकी तहरीर ली। वहीं बताया जा रहा है कि बदमाश के पास तमंचा था और पर्यटकों के पास कैश भी अधिक था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। तहरीर में भी इसका जिक्र नहीं किया। विदेशी पर्यटकों से लूट के बाद वे होटल में चले गए थे। बाद में पुलिस ने होटल में उनके कमरे में पहुंचकर सारे मामले की जानकारी ली। वहां बंद कमरे में उनसे तहरीर भी लिखवाई। यहीं नहीं, उन्हें एक पेटी बीयर भी लाकर दी। 

विदेशी पर्यटकों से बातचीत के दौरान पुलिस को लैंग्वेज प्रॉब्लम हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद होटल के कर्मचारी और दो इंग्लिश लैंग्वेज के एक्सपर्ट को बुलाया गया। तब जाकर उनसे सारे मामले की जानकारी लेकर तहरीर ली गई। इस दौरान पर्यटकों का मूड ठीक करने के लिए उन्हें बार से बीयर लाकर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस के सामने ही बीयर और सिगरेट पी। एक महिला पर्यटक ने खुद को डॉक्यूमेंट्री फिल्म की हीरोइन बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लैनी ने लगाई दरोगा की टोपी

Aayris woman robbed, police arrived, police welcome drink beer
दरोगा की कैप लगाकर फोटो खिंचवाया

विदेशी पर्यटकों का मूड ठीक करने के लिए पुलिस ने उन्हें अपनी टोपी देने से भी गुरेज नहीं किया। महिला पर्यटक लैनी ने होटल में एक दरोगा की कैप भी लगा ली। इसके बाद वह फोटो भी खिंचवा रही थी। 

आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाएं
शहर में अपराधों पर पुलिस अंकुश लगाने में फेल साबित हो रही है। हाल ही ब्रह्मपुरी में डकैती के बाद व्यापारी पुत्र की हत्या, किशनपुरा और सराफा बाजार लूट समेत कई घटनाएं हो चुकी हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब लूट न होती हो।

पर्यटकों के बैग में 10 हजार रुपये, एक एटीएम कार्ड और एक पासपोर्ट था। सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक सवारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। -आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed