{"_id":"6005523749393060f67a54f9","slug":"a-youth-along-with-his-brothers-sexually-assaulted-the-girl-student-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: युवक ने सगे भाइयों के साथ मिलकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: युवक ने सगे भाइयों के साथ मिलकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 18 Jan 2021 02:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दौराला थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में रविवार देर रात शौच के लिए गई दसवीं कक्षा की छात्रा को गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर उठा लिया। इसके बाद अपने दो भाइयों के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित छात्रा ने सोमवार को थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। छात्रा ने बताया कि युवक ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए अपने घर ले गया। आरोपी युवक ने अपने दो सगे भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर युवक ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, सामने आई वारदात की ये बड़ी वजह
विज्ञापन
उधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी रोहित व उसके भाई सचिन और कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी व उसके भाई घर से फरार मिले।
यह भी पढ़ें: पत्नी पर था शक, पहले रची खौफनाक साजिश, फिर सास-ससुर को दी ऐसी मौत, कांप उठे लोग, तस्वीरें
सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/