{"_id":"5e3059e28ebc3ec6e8580884","slug":"a-young-man-have-sexual-assault-attacked-on-a-baby-girl-in-a-colony-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! यूपी के इस जिले में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक! यूपी के इस जिले में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार
Tue, 28 Jan 2020 09:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में तीन साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक! मदरसे में सात साल की मासूम से दुष्कर्म, धमकी देकर आरोपी मौलाना फरार
विज्ञापन
कॉलोनी में एक युवक ने घर से बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज पर पड़ोसी दौड़े। इतने में ही आरोपी युवक फरार हो गया। डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक! 65 साल के बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी की जमकर पिटाई
इस मामले में देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची से रेप की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। अभी तक आरोपी बताए गए युवक का पता नहीं चला है। बच्ची की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनी के कुछ लोगों ने बताया कि यहां कई मकान खाली पड़े हैं। असामाजिक तत्व यहां सक्रिय रहते हैं। नशेड़ी और आपराधिक किस्म के लोग यहां हर समय सक्रिय रहते हैं। यहां पुलिस की नियमित जांच जरूरी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/