फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana has sexual assault attacked on a baby girl at Muzaffarnagar city

शर्मनाक! मदरसे में सात साल की मासूम से दुष्कर्म, धमकी देकर आरोपी मौलाना फरार

Mon, 13 Jan 2020 07:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Maulana has sexual assault attacked on a baby girl at Muzaffarnagar city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर क्षेत्र के एक गांव में मदरसे में मौलाना ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची, जिसके बाद उसके परिजनों ने मदरसे में जाकर मौलाना से शिकायत की, तो उनसे मारपीट कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


इस्लामिया मदरसे में गांव के बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी सात साल की बच्ची भी पढ़ने पहुंची थी। आरोप है कि मदरसे का हाफिज बच्ची को बहाने से मदरसे के ही एक कमरे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को डरा- धमकाकर वहां से भगा दिया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक! 65 साल के बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी, आरोपी की जमकर पिटाई
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिजन मदरसे में पहुंचे, जहां आरोपी हाफिज ने उनके साथ भी मारपीट कर दी और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी हाफिज साहिबान निवासी गांव हींड थानाभवन (शामली) के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कठघरे में आरोपी को देखते ही मां की गोद में दुबक गई मासूम, दरिंदे ने की थी हैवानियत

थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी फरार हो गया है, उसको तलाश किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed