फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man along with his brothers and father killed a friend in Saharanpur

यूपी: भाइयों और पिता के साथ मिलकर दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

Mon, 04 May 2020 09:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
A young man along with his brothers and father killed a friend in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के गांव नूनाबड़ी में भांग पीने से मना करने पर खफा दोस्त ने अपने भाइयों और पिता के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मृतक के पिता ने हमलावर ग्रामीण और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव निवासी फारुख ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बीस वर्षीय बेटे अहसान ने अपने पड़ोसी और दोस्त भूरा पुत्र आस मुहम्मद को भांग पीने से मना किया था। आरोप है कि इसे लेकर भूरा खफा हो गया। मंगलवार की शाम अहसान अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान भूरा अपने भाइयों शाकिब, माजिद और पिता आस मोहम्मद पुत्र धोलू के साथ वहां पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसके बेटे को घायल कर दिया। वह अहसान को लेकर आनन फानन में सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अहसान दो भाइयों में बड़ा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार अहसान और भूरा में गहरी दोस्ती थी। मामूली बात पर भूरा ने अहसान की जान ले ली यह किसी के गले से नीचे नहीं उतर रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed