फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman has murdered after not getting bike in dowry in Baghpat city

यूपी: महिला को दी यातनाएं, फिर गला दबाकर मार डाला, आरोपी पति के खुले गहरे राज

Mon, 23 Dec 2019 07:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Dec 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
A woman has murdered after not getting bike in dowry in Baghpat city
ससुर को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के औसिक्का गांव में पचास हजार रुपये और दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक महिला को यातनाएं देकर जान से मार डाला। इसकी खबर जब मायके वालों को लगी तो वे गांव पहुंचे और गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर सभी को शांत किया। नायब तहसीलदार ने शव पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। इस मामले में महिला के पिता ने पति, सास, ससुर, ननद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


मृतक रिहाना उम्र 27 वर्ष पत्नी शौकीन औसिक्का गांव की रहने वाली है। उसके पिता गोरखा निवासी तावली जनपद मुजफ्फरनगर में रिहाना की शादी दो वर्ष पूर्व औसिक्का गांव निवासी शौकीन के साथ की। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और बीच- बीच में उनकी मांग पूरी भी की जाती रही। ससुराल वाले यह भी धमकी देते कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो तलाक दे देंगे। 
विज्ञापन


दो दिन पहले रिहाना के पिता गोरखा व मां राविया औसिक्का गांव आए। उनकी बेटी के ससुराल वालों से मारपीट भी हुई, क्योंकि वे खाली कागज पर हस्ताक्षर कराना चाहते थे। सोमवार की सुबह ससुराल वालों ने रिहाना को यातनाएं दी और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना जब रिहाना के मायके वालों को मिली तो वे काफी संख्या में (जिनमें महिलाएं भी शामिल थी) औसिक्का गांव पहुंचे और उनमें कहासुनी हो गई और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, शव को जलाया

सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद नायब तहसीलदार धर्मेंद्र गांव में पहुंचे और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में रिहाना के पिता गोरखा ने पति, शौकीन, ससुर जहीर हसन, सास शकीला, ननद अफसाना, शबाना, मानो निवासी औसिक्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ससुर जहीर हसन को हिरासत में ले लिया है।

पति की पहले भी हो चुकी है शादी
रिहाना के परिजनों ने आरोप लगाया कि रिहाना का पति शौकीन की पहले भी दो शादी हो चुकी है और दो पत्नी को वह छोड़ चुका है। रविवार की रात में वह बिहार से एक और महिला को पत्नी बनाकर लाया। इसके चलते उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर रिहाना को घोर यातनाएं देकर और फांसी लगाकर मार दिया। इसको लेकर रिहाना के परिवार के लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे। इस घटना के बाद वहां भारी भीड़ जमा रही। बार-बार पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी रही। जब रिहाना के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजन ले जा रहे थे तो रिहाना के परिजनों में आक्रोश था और काफी कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने फिर शांत कराया।

पेट में दर्द होने पर हुई रिहाना की मौत - ससुर
रिहाना के ससुर जहीर हसन ने बताया कि सोमवार को सुबह के समय रिहाना ने पेट में दर्द होने की शिकायत की और वह गांव में से ही डॉक्टर को भी बुलाकर लाए। उन्होंने हत्या के आरोप को गलत बताया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed