फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of the woman if the demand for dowry is not met at meerut

यूपी: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, शव को जलाया

Wed, 04 Jul 2018 12:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 04 Jul 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
murder of the woman if the demand for dowry is not met at meerut
फाइल फोटो

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी और फिर शव को जला दिया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की है। लिसाड़ी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया। विवाहिता के पिता ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या ओर सुबूत मिटाने के आरोप में नामजद तहरीर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी महेश ने बताया कि उसने अपनी बेटी कविता की शादी करीब छह साल पहले लिसाड़ी गांव के राकेश से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कविता का पति, सास, ससुर और पांच देवर और ननद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करती थी। उन्होंने एक मुश्त पांच लाख की मांग उनसे की थी। इस वजह से आए दिन उसे मारते पीटते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 30 जून की रात को ससुराल वालों ने कविता की हत्या कर दी और बिना उन्हें जानकारी दिए उसका शव भी जला दिया। सोमवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर आकर इसकी जानकारी दी। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। सीधे ससुराल वालों को भी फोन करने की हिम्मत नहीं हुई। लेकिन उन्होंने रिश्तेदारों से बात की तो इस बात की पुष्टि हो गई।

पढ़ें : यूपी: 11 साल के बच्चे ने पुलिस से कहा- पापा बहुत बुरे हैं, मम्मी को मार डाला

murder of the woman if the demand for dowry is not met at meerut
फाइल फोटो

इसके बाद मंगलवार दोपहर को परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस परिजनों को लेकर लिसाड़ी गांव में कविता की ससुराल पहुंची और पूछताछ की। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार ससुराल के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा जाएगी।

पुलिस के सामने करते रहे बहानेबाजी
कविता के पिता महेश के अनुसार जब वे पुलिस के साथ कविता की ससुराल पहुंचे और कविता के बारे में पूछताछ की तो कहने लगे उसे हार्ट अटैक हो गया था। सख्ती करने पर कहने लगे कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ससुराल वालों के इस रवैये पर परिजन भी गुस्सा गए। उनका सवाल था कि चाहे कुछ भी हुआ हो, मायके वालों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। लेकिन बिना बताए उसे क्यों जलाया गया। इसे लेकर वहां हंगामा हो गया।
 
दो बच्चों का क्या होगा
अपनी बेटी को खोकर मायके वालों का बुरा हाल था। कविता के पिता के अनुसार कविता को एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की उम्र बहुत कम है। मां के जाने से दोनों बच्चों का बुरा हाल था। सवाल था कि अब उनकी परवरिश कैसे होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed