फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A trader shot in his head in Meerut city of Uttar Pradesh

मेरठ: व्यापारी ने अपने सिर से सटाकर मारी गोली, हालत गंभीर, सूदखोरों से परेशान होकर उठाया ये कदम!

Fri, 02 Aug 2019 02:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
A trader shot in his head in Meerut city of Uttar Pradesh
अस्पताल में घायल से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना साबुन गोदाम में गुरुवार देर रात बर्तन व्यापारी ने अपने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला लेनदेन का बताया जा रहा है। वहीं, चर्चा है कि सूदखोरों से परेशान होकर युवा व्यापारी ने ऐसा कदम उठाया है। 

विज्ञापन


रेलवे रोड थानाक्षेत्र के मलियाना साबुन गोदाम निवासी प्रमोद अग्रवाल की बर्तन बेचने की दुकान है। उनका बेटा मोहित अग्रवाल (24) भी व्यापार में हाथ बंटाता है। बताया गया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे मोहित ने घर में ही खुद के सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े। परिवार के लोग मोहित को बागपत रोड स्थित साईं हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर बताने पर उसे आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वहीं जानकारी लगने पर एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह पहले अस्पताल और फिर मोहित के घर पहुंचे। घटना के कारणों को लेकर परिवार के लोगों से बातचीत की। हालांकि परिवार के लोगों ने अभी कुछ भी बताने से परहेज किया है। वहीं, लोगों में इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूदखोर या लेनदेन का मामला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मोहित द्वारा यह कदम उठाना सूदखोरों से परेशान होना या फिर लेनदेन का कोई विवाद हो सकता है। पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है। सिर में गोली लगने से मोहित की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने बताया कि मोहित अभी अविवाहित है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed