फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A teacher has sexual assault attacked on a baby girl in hastinapur at Meerut

शर्मनाक! स्कूल में शिक्षामित्र ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, जमकर बखेड़ा, आरोपी की सेवा समाप्त

Tue, 22 Sep 2020 04:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Sep 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
A teacher has sexual assault attacked on a baby girl in hastinapur at Meerut
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के आक्रोश में ग्रामीणों की स्कूल में भीड़ लग गई। ग्रामीण आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र को कमरे में ही बंद कर लिया। सूचना पर हस्तिनापुर से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक स्कूल जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने छह साल की बच्ची को दाखिले के संबंध में स्कूल में बुलाया था। आरोप है कि शिक्षक ने कमरे में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। स्कूल में दुष्कर्म का मामला पता चलने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा कर दिया। शिक्षक को स्कूल के ही कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ मवाना उदय प्रताप और एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसओ व सीओ को घेर लिया और आरोपी शिक्षक को जेल भेजने की मांग की। इस दौरान एसडीएम मवाना और एसपी देहात को भी मौके पर बुलाने की मांग की। हंगामे के चलते आसपास के थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोस्त को मंदिर पर बुलाया... फिर उतारा मौत के घाट, खौफनाक है पूरी वारदात, देखिए तस्वीरें


इस संबंध में एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। परिवार के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि जो भी तहरीर देंगे, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी शिक्षामित्र की सेवा समाप्त
बीएसए सत्येंद्र सिंह ढाका ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षामित्र सचिन कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आरोपी को पुलिस ने पॉक्सो और नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसओ हस्तिनापुर की तरफ से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी गई। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed