उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 300 रुपये के लेन-देन में एक युवक की तीन भाइयों ने छाती पर किसी नुकीली चीज से हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गए। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
दोस्त को मंदिर पर बुलाया... फिर उतारा मौत के घाट, खौफनाक है पूरी वारदात, देखिए तस्वीरें
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शव उठाने को लेकर पुलिस और परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई।
गंज दारानगर के मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी 20 साल के दीपक और रवीश में गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक दीपक व रवीश में गोगा मंदिर के 300 रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद था। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे रवीश ने दीपक को रविदास मंदिर पर बुलाया। वहां से बात करता हुआ कुछ दूरी पर ले गया, जहां दोनों में कहासुनी हो गई। वहां रवीश के भाई मुकेश व शशि भी आ गए। तीनों ने दीपक की छाती पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिसमें दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और मिट्टी के ढेर पर गिर गया। घटना के बाद तीनों भाई फरार हो गए।
इसके बाद परिजन दीपक को निजी चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन भड़क गए। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व शहर कोतवाल राजेश सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दीपक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की मां केला देवी ने रवीश, मुकेश व शशि तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/