{"_id":"5d7b996c8ebc3e014232699e","slug":"a-girl-murdered-at-bijnor-city-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बालिका की हत्या, जंगल में पड़ी मिली लाश, बलि की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर: बालिका की हत्या, जंगल में पड़ी मिली लाश, बलि की आशंका
Fri, 13 Sep 2019 06:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 13 Sep 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव नागपुर खड़कसेन में शुक्रवार को लापता हुई बालिका की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। शव पर कई जगह जलाने के निशान हैं। पुलिस को शक है कि तांत्रिक क्रिया के चलते बालिका की बलि दी गई है। पुलिस इस मामले में बालिका की सौतेली मां सहित दो महिलाओं से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बालिका के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव नागरपुर खड़कसेन निवासी अन्नू कश्यप की पत्नी अनीता के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसकी पांच साल की बेटी चांदनी घर के बाहर खेल रही थी। चांदनी को घर के बाहर खेलता देख वह नहाने चली गई। इस बीच चांदनी लापता हो गई, उसे काफी तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों की ओर से अपने गांव के साथ-साथ अन्य कई गांवों में भी चांदनी के लापता होने का एलान कराया गया। गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। दोपहर करीब 12 बजे चांदनी का शव घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर बाजरे के खेत में पड़ा मिला। बालिका के शव पर जगह जगह किसी वस्तु से दागे जाने के जख्म थे। इन जख्मों की खाल तक उधड़ी हुई थी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बालिका की सौतेली मां रजनी और एक अन्य महिला को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: जंगल में पड़ी मिली बालक की गर्दन कटी लाश, इलाके में सनसनी, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
विज्ञापन
एसओ संजय कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तांत्रिक क्रिया से जुड़ा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे बालिका की हत्या गला दबा कर की गई है। घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही लग सकेगा। पता किया जा रहा है कि उनके क्षेत्र में कौन और कहां पर तांत्रिक रहता है।
18 महीने पहले ही गांव में बसा है परिवार
अनिल उर्फ अन्नू की दो पत्नियां है। अनीता अन्नू की दूसरी पत्नी है। अनीता के एक पुत्र, दो पुत्री हैं। इनमें चांदनी सबसे छोटी थी। अन्नू की पहली पत्नी रजनी के दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है। पूरा परिवार गांव नागपुर खड़क सेन में एक साथ ही रहता है। अन्नू ट्रक ड्राइवर है। वह 18 माह पहले अफजलगढ़ से नगरपुर खड़क सेन गांव में आकर बसे हैं। इस गांव में उसकी बहन रहती है। बहन के सहारे ही उसने गांव में खेतीबाड़ी की जमीन खरीदी थी और यहीं पर घर बनाकर परिवार के साथ रहने लगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/