फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body found after a child murdered at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

यूपी: जंगल में पड़ी मिली बालक की गर्दन कटी लाश, इलाके में सनसनी, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

Sat, 07 Sep 2019 11:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Sep 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body found after a child murdered at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में लापता अबुजर का शव शनिवार को जंगल में पड़ा मिला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार बालक की गर्दन काटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
बता दें कि अबुजर के पिता निसार की ओर से सिखेड़ा थाने में शुक्रवार शाम को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पिता ने बताया था कि उसका 12 साल का बेटा अबुजर घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के पास जंगल में अबुजर की गर्दन कटी लाश मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed