फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A gang leader has been shot dead in Meerut of Uttar Pradesh

प्रॉपर्टी डीलर को आखिरी सांस तक गोलियों से भूना, वारदात से फैली दहशत, जांच में जुटे अफसर

Thu, 19 Mar 2020 02:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Mar 2020 02:45 AM IST
सार

यूपी के मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर जावेद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
A gang leader has been shot dead in Meerut of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लाहपुर में बाइक सवार युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर जावेद पर तब तक गोलियां बरसाईं, जब तक वह मर नहीं गया। भीड़-भाड़ वाले इलाके में दुकान में घुसकर जावेद के मुंह में पिस्तौल ठूंसकर दो और गोलियां मारी गईं। इस वारदात को होता देखकर लोगों में दहशत फैल गई। दुकानदारों ने शटर गिरा लिए और वहां सन्नाटा पसर गया। लोगों ने कहा जावेद का दो दिन पहले आसिफ से विवाद हुआ था। आसिफ ने जावेद को धमकी दी थी कि वह दो दिन में उसकी हत्या कर देगा।  

विज्ञापन


लक्खीपुरा निवासी जावेद (40) पुत्र शब्बीर प्रापर्टी डीलर था। बुधवार को जावेद अपने दोस्त इलियास के साथ स्कूटी से जा रहा था। फतेहउल्लापुर स्थित लोधी चौक के पास जावेद को शक हुआ कि बाइक सवार तीन युवक हथियारों से लैस हैं और उसका पीछा कर रहे हैं। तीनों युवकों को देखकर जावेद ने एक सब्जी वाले की दुकान के सामने स्कूटी रोक दी। इलियास से कहा कि बदमाश वारदात कर सकते हैं। तीनों युवकों से बचने के लिए जावेद सब्जी की दुकान में घुस गया। तभी तीनों युवक आए और दुकान में घुसकर जावेद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जावेद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ लूटने वाले बदमाश का खौफनाक अंत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवकों ने तब तक गोलियां चलाईं, जब तक उन्हें जावेद की मौत की तसल्ली नहीं हुई। उसके बाद तीनों हत्यारोपी आसानी से फरार हो गए। सरेशाम वारदात होने पर खलबली मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने बखेड़े से पहले ही शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जावेद के दो बेटे और एक बेटी है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इस वारदात के चश्मदीद लोगों का कहना है कि दो आरोपियों ने गोलियां बरसाईं। एक आरोपी बाइक स्टार्ट करके दुकान के बाहर ही खड़ा रहा।

मकान का विवाद बताकर केस कराया
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक जावेद के परिजनों ने एक मकान का विवाद बताकर आसिफ निवासी मदीना कॉलोनी, लिसाड़ीगेट समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आसिफ की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि आसिफ की गिरफ्तारी के बाद ही जावेद की हत्या का खुलासा होगा।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हत्यारोपी
जावेद की हत्या करके बाइक पर भागते दो आरोपी एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। जबकि तीसरा आरोपी पैदल ही घटनास्थल से भाग गया था। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हो जाएगी। आरोपी फतेहल्लापुर गांव की तरफ भागे थे।

जावेद पर भी कई मुकदमे बताए
पुलिस के मुताबिक जावेद पर भी अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज होने बताए हैं। जावेद को कोतवाली से लूट के मामले में जेल जाना भी बताया गया। पुलिस ने जावेद के मुकदमों की जानकारी जुटाई है। पुलिस ने बताया कि लिसाड़ीगेट में 60 फुटा रोड पर 80 लाख रुपये के मकान को लेकर भी जावेद का विवाद हुआ था।

पूरी तैयारी से आए थे 
जावेद की खुलेआम हत्या कर आरोपियों ने दहशत फैला दी। पुलिस के मुताबिक जावेद और आसिफ में विवाद हुआ था। जावेद ने आसिफ की कनपटी पर पिस्टल तानकर धमकी दी थी। उसके बाद आसिफ ने जावेद को मारने का ऐलान किया था। बुधवार को बाइक सवार युवक जावेद को मारने के लिए पूरी तैयारी से आए थे। जावेद जब सब्जी की दुकान में घुसा तो दो युवक गोलियां चलाते हुए दुकान में घुस गए थे। दोनों आरोपियों पर पिस्टल थी। मैगजीन खत्म होने के बाद ही दोनों वहां से हटे। जावेद के शरीर में गोलियों के आठ निशान मिले हैं। पुलिस ने छह खोखे मौके से बरामद किए। 

भाजपा कार्यकर्ता बताता था आसिफ
पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिफ अपनी गाड़ी पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाकर चलता है। वह लोगों पर रौब जमाता है। 500 गज के एक मकान को लेकर जावेद और आसिफ में विवाद हुआ था। दोनों ही इस मकान पर अपना दावा कर रहे थे। यह मकान किसका है, इसकी भी जांच होगी। करेगी। विवादित प्लॉट और मकान पर कब्जा करना इनका पेशा था। इस हत्या के पीछे भी यही कारण सामने आ रहा है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed