{"_id":"5ccb3737bdec22070352a12f","slug":"a-farmer-shot-himself-suicide-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने खुद को गोली से उड़ाया, ये रही आत्महत्या के पीछे की बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान ने खुद को गोली से उड़ाया, ये रही आत्महत्या के पीछे की बड़ी वजह
Fri, 03 May 2019 12:05 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में गृहक्लेश के चलते तनावग्रस्त किसान ने घर में ही खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी किसान सौराज सिंह (50) पुत्र रघुवीर सिंह के घर में जमीन के मामले को लेकर कुछ दिन से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार लगातार गृहक्लेश के चलते सौराज सिंह मानसिक तनाव में था। गुरुवार शाम करीब छह बजे इसी तनाव के चलते सौराज सिंह ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और लाइसेंसी बंदूक को ठोड़ी के नीचे लगाकर पैर के अंगुठे से ट्रिगर दबा दिया। बंदूक से निकली गोली उसके चेहरे व सिर को उड़ाते हुए निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमरे से फायरिंग की आवाज आने पर परिजन वहां पहुंचे, जहां लहूलुहान किसान की लाश पड़ी थी। किसान की लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/