फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A farmer of Sarai Khadar village of Hastinapur of Meerut died under suspicious circumstances

किसान की मौत : इस हालत में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, खेत पर काम करने गया था सतीश

Tue, 07 May 2024 09:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 May 2024 09:19 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के हस्तिनापुर में एक गांव निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव खेत पर इस हालत में पड़ा मिला। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A farmer of Sarai Khadar village of Hastinapur of Meerut died under suspicious circumstances
मृतक सतीश का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव सराय खादर में खेत में कार्य कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सराय खादर निवासी 32 वर्षीय सतीश चौहान पुत्र अशोक चौहान कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार सुबह सतीश कृषि कार्य करने के लिए खेत पर गया लेकिन, दोपहर बाद तक भी वापस नहीं लौटा। 

विज्ञापन

इसके बाद परिजन सतीश को खोजने के लिए खेत पर पहुंचे तो सतीश झुलसी हुई अवस्था में अचेत पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन सतीश को लेकर गांव में चिकित्सक के यहां पहुंचे‚ जहां सतीश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सतीश के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक के तीन बच्चे हैं। उसकी माता प्रकाशी‚ पत्नी सुदेशना का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वन आरक्षित क्षेत्र में होने के चलते खादर क्षेत्र में जंगली जानवर बड़ी संख्या में मौजूद हैं। जंगली जानवरों को रोकने के लिए शिकारी विद्युत तार का प्रयोग करते हैं, इससे पहले भी कई लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं। बताया गया कि मंगलवार को भी इन्हीं विद्युत तारों की चपेट में आने से सतीश की मौत हो गई। हालांकि, मौके पर कोई भी विद्युत तार नहीं मिला है। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: रंग लाई मेहनत: बेटी की जिद ने दिलाई जीत, किसान पिता और ममता के संघर्ष ने रूपल को ओलंपिक तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed