फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ीगेट में किशोर की ईंटों से कुचलकर हत्या

लिसाड़ीगेट में किशोर की ईंटों से कुचलकर हत्या

Thu, 14 Feb 2019 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में किशोर की ईंटों से कुचलकर हत्या
सभी केंद्र
विज्ञापन

- शव की शनाख्त नहीं, 14 साल का बताया किशोर
- प्लॉट में खून से लथपथ मिला शव, मची खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ी गेट में एक किशोर की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शव नग्नावस्था और लहूलुहान हालत में प्लॉट में पड़ा मिला। शव की शनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को अंदेशा कि किशोर के साथ गलत काम हुआ है। पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गांव के पास प्रमोद अपने खेत में प्लॉट कटवा रहे हैं। सुबह एक महिला प्लाट में उपले पाथने के लिए गई थी, जहां एक किशोर का शव पड़ा देखकर उसने शोर मचा दिया। जिस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई।
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व इंस्पेक्टर रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि किशोर की हत्या और शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में एक घंटा लगा। पुलिस ने उनको समझा बुझाकर शांत किया। सीओ कोतवाली ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। किशोर की उम्र 13 व 14 वर्ष होगी। अंदेशा है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि हत्या किस हथियार से की गई और उसके साथ गलत काम हुआ या नहीं।
विज्ञापन

पहले भी नहीं हुई थी शनाख्त
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक साल पहले इसी जगह पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी आज तक शनाख्त नहीं हुई। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए लिसाड़ी गेट क्षेत्र को बदमाशों ने सुरक्षित एरिया बना रखा है। किशोर का शव मिलने के बाद इसकी भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed