फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पिता की लाईसेंसी पिस्टल से बेटे ने गोली मारी, गंभीर

पिता की लाईसेंसी पिस्टल से बेटे ने गोली मारी, गंभीर

Thu, 07 Feb 2019 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
पिता की लाईसेंसी पिस्टल से बेटे ने गोली मारी, गंभीर
सभी केंद्र
विज्ञापन

रोहटा क्षेत्र के सलाहपुर गांव में बुधवार शाम को हुई घटना
टॉयलेट में बंद करके कनपटी पर मारी गोली, हालत नाजुक
थानाध्यक्ष के अनुसार पढ़ाई के तनाव में छात्र ने उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर/मेरठ। रोहटा क्षेत्र के सलाहपुर गांव में बुधवार शाम बीएससी के छात्र ने खुद को टॉयलेट में बंद कर पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। खून से लथपथ छात्र को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घटना के पीछे पढ़ाई का तनाव बताया है।
पुलिस के अनुसार सलाहपुर गांव निवासी जहांगीर चौहान (22) पुत्र शमशेर अली सुभारती में बीएससी जूलॉजी फाइनल वर्ष का छात्र है। छात्र के पिता की पूठ में मुख्य मार्ग पर मिठाई की दुकान है। बुधवार शाम छात्र कॉलेज से घर पहुंचा था। घर पर उसकी मां और छोटी बहन थी। जबकि पिता दुकान पर थे। शाम करीब पौने सात बजे जहांगीर ने अपनी मां से कहा कि मुझे अलमारी की चाबी चाहिए, उसमें कुछ कागजात रखे हैं। यह बहाना बनाकर उसने मां से चाबी लेकर अलमारी में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। तभी मां चाय बनाने के लिए रसोई में चली गईं।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र जहांगीर टॉयलेट में पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर गोली मार ली। वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान मां और बहन ने शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा नहीं टूटा। इस बीच पड़ोस के लोग भी पहुंचे। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। घायल जहांगीर को परिजनों ने केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र की मां ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद एसओ रोहटा धनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओ रोहटा ने बताया कि लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के चलते बताया तनाव में
एसओ ने बताया कि जहांगीर का छोटा भाई शादाब और छोटी बहन हैं। जिस समय जहांगीर ने खुद को गोली मारी, उस समय उसकी मां और बहन ही घर में थीं। पूछताछ में उनका कहना है कि जहांगीर का किसी से कोई विवाद नहीं रहा। एसओ का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में यही आया कि छात्र पढ़ाई के चलते तनाव में था, जिसके चलते उसने खुद को गोली मार ली।
बेटा! तूने यह क्या कर लिया
बेटे को अलमारी की चाबी देने के बाद मां अभी रसोई में पहुंची ही थी कि अचानक गोली चलने की आवाज से घबरा गई। बेटी के साथ वापस कमरे में पहुंची तो बेटा जहांगीर वहां नहीं था। इस दौरान बेटे की पुकार सुनकर वह टॉयलेट के पास पहुंची तो करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद गेट तोड़ा गया। बेटे को खून से लथपथ देखकर मां बिलख पड़ी। बोली बेटा! तूने यह क्या कर लिया। इस दौरान परिवार के लोगों को रो रोकर बुरा हाल था।

पूछताछ चल रही है
छात्र की हालत गंभीर बनी है। परिजनों से पूछताछ चल रही है। लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed