फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोहसीन मर्डर का हत्यारोपी भोला उर्फ बिलाल देशी बंदूक समेत गिरफ्तार

मोहसीन मर्डर का हत्यारोपी भोला उर्फ बिलाल देशी बंदूक समेत गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
मोहसीन मर्डर का हत्यारोपी भोला उर्फ बिलाल देशी बंदूक समेत गिरफ्तार
बीती चार जनवरी की रात की गई थी नवाबगढ़ी निवासी मोहसिन की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

सीओ संतोष कुमार एवं इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा
हत्यारोपी के कब्जे से एक देशी बंदूक एवं कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। नवाबगढ़ी में बीती चार जनवरी की रात हुए मोहसिन मर्डर का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। कोतवाली पर सीओ संतोष कुमार एवं इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि चर्च रोड से हत्यारोपी को देशी बंदूक एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। उसने मर्डर की वजह बाइक की साइड लगने पर मोहसिन से हुई कहासुनी बताया।

नवाबगढ़ी निवासी मोहसिन पुत्र महमूद अंसारी को कुशावली मार्ग स्थित मंदिर के सामने बीती चार जनवरी की रात गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौडे़ परंतु हत्यारोपी तब तक फरार हो चुका था। लोगों ने गंभीर रूप से घायल मोहसिन को सीएचसी में भर्ती कराया था। उसे चिकित्सकों ने सीएचसी से मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। हालांकि उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के बडे़ भाई अय्यूब ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दूसरे दिन ही मृतक के परिजनों ने गांव के ही डेयरी संचालक एवं कुछ लोगों पर हत्या का शक जताते हुए नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर चर्च रोड से मुखबिर की सूचना पाकर मोहल्ला घोसियान निवासी भोला उर्फ बिलाल पुत्र आजम को देशी बंदूक के साथ पकड़ा। उसने पूछताछ में मोहसिन की हत्या करना कबूल किया। पुलिस के अनुसार भोला उर्फ बिलाल ने बताया कि उसने अंसारी बिरादरी की महिला से दूसरी शादी की है। वारदात से चार दिन पूर्व इस शादी को लेकर मोहसिन से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। इसी दौरान बाइक की मोहसिन को साइड लग गई। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई और उसने मोहसिन को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि हत्यारोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। हत्यारोपी के कब्जे से एक देशी बंदूक एवं कारतूस भी बरामद किए हैं। हत्यारोपी को शनिवार को जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र शुक्ला, राजकुमार एवं संचित कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed