{"_id":"5b997674867a557f365c220f","slug":"91536783988-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी नेता समेत छह गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद का मामला:-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू युवा वाहिनी नेता समेत छह गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद का मामला:-Ghaziabad city
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 लाख के फर्जीवाड़े में फंसा हिंदू युवा वाहिनी नेता
मोदीनगर। हापुड़ रोड पर स्कूली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग करने वाला हिंदू वाहिनी का पूर्व उपाध्यक्ष अमित त्यागी अब फर्जीवाड़े में फंस गया है। आरोप है कि अमित ने फर्जी कागजात अस्पताल में जमा कर लोगों का हेल्थ इंश्योरेंस पास कराकर कंपनी को 60 लाख रुपये की चपत लगाई है। उसके खिलाफ करोलबाग थाने में तहरीर दी गई है।
दिल्ली में एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के विजिलेंस आफिसर भोजराज सिंह पुंडारी ने बताया कि मोदीनगर में हथियारों संग गिरफ्तार अमित त्यागी की खबर प्रकाशित होने के बाद उन्हें उसके बारे में जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि अमित त्यागी लोगों के फर्जी कागजात बनवाकर हेल्थ इंश्योरेंस पास करवा कर कंपनी को चूना चपत लगा चुका है। कंपनी ने अब तक 60 लाख रुपये की चपत तक का साक्ष्य जुटाकर करोलबाग थाने में अमित के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को पूरा ब्यौरा दिया है कि किस तरह से वह फर्जीवाड़ा कर इंश्योरेंस क्लेम पास करा लेता था। बता दें कि मंगलवार को ही मोदीनगर पुलिस ने अमित, उसके भाई जितेंद्र त्यागी, साथी उमेश कुमार और नाबालिग भतीजे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके पास से तीन विदेशी पिस्टल, रिवाल्वर और छह तमंचे समेत 100 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए थे।