फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लुटेरे का आतंक

लुटेरे का आतंक

Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे का आतंक
मेरठ।
विज्ञापन

बेखौफ लुटेरों ने शनिवार दोपहर शहर में जमकर वारदातें कीं। बाइक सवार बदमाशों ने एक घंटे में आठ महिला समेत 10 लोगोें से लूटपाट की। लोगों ने सूचना दी, लेकिन पुलिस ने लुटेरों की तलाश करने की बजाए इन वारदातों को छुपाने का प्रयास किया। इसको लेकर तीन अलग-अलग थानों में हंगामा भी हुआ। सदर बाजार थाना पुलिस ने पीड़ितों से पर्स गुम होने की तहरीर लिखवा कर रख ली। जिसकी एक कॉपी पीड़ितों को भी दी। अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से इन वारदातों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद पुलिस की नींद टूटी। दरोगा ने गुमशुदगी की तहरीर वापस ली और लूट की दूसरी तहरीर लिखवाकर केस दर्ज दिया। सदर बाजार द्वारा दी गई मुहर लगी ये दोनों तहरीर अमर उजाला के पास हैं।

महिला सिपाही से लूट
इंचौली थानाक्षेत्र के सांधन गांव निवासी नीतू चौधरी हरदोई जिले में कांस्टेबल हैं। दोपहर 12 बजे महिला कांस्टेबल अपनी बहन के साथ लालकुर्ती में शॉपिंग करने आई थी। 1:15 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कांस्टेबल से बैग छीन लिया। जिसमें आठ हजार रुपये कैश, एटीएम कार्ड और मोबाइल था।
विज्ञापन


दंपति से पर्स छीना
दिल्ली सीलमपुर निवासी इमरान अपनी पत्नी रिजवाना व तीन बच्चों के साथ नौचंदी से वापस भैसाली बस अड्डे की तरफ ई-रिक्शा से लौट रहे थे। सदर बाजार क्षेत्र के थापरनगर में 1:20 बजे दंपति से बदमाशों ने पर्स छीन लिया। छीना झपटी में पर्स की तनी रिजवाना के हाथ में रह गई। पर्स में 35 सौ रुपये और मोबाइल था। सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को पकड़ा
खतौली निवासी रुखसाना पत्नी अमीरुद्दीन दोपहर करीब 1:30 बजे बस से बेगमपुल आ रही थी। बेगमपुल पर रुखसाना का बदमाशों ने पर्स छीन लिया। जिसमें 12 हजार नकद, एक मोबाइल था। महिला ने शोर मचाकर एक महिला को पकड़ लिया। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों महिलाओं को लालकुर्ती थाने ले आई। घंटों गहमागहमी चली। तब जाकर केस दर्ज हुआ।

सोतीगंज में भी बैग झपटा
रेलवे रोड क्षेत्र के जैननगर निवासी अमित कुमार की पत्नी अंजलि अपने दो बच्चों को लेकर स्कूटी से लौट रही थी। सोतीगंज स्थित गुुरुद्वारा रोड पर 1:32 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से बैग छीन लिया। इसमें पांच हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े थे। महिला ने सदर बाजार थाने जाकर सूचना दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग की, लेकिन सुराग नहीं लगा।

बाइक सवार से भी लूट
रेलवे रोड क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी बिलाल बाइक से सदर बाजार जा रहा था। कैंट स्थित एसडी कॉलेज के सामने 1:35 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने बिलाल से पर्स छीन लिया। जिसमें पांच हजार रुपये थे। बिलाल ने सदर थाने जाकर तहरीर दी।

विवि रोड पर पर्स छीन
सिविल लाइन क्षेत्र के पांडवनगर में अनिल कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ दोपहर को बाइक से जा रहे थे। यूनिवर्सिटी रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने 1:40 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनीता से पर्स छीन लिया। पर्स में 10 हजार रुपये और एटीएम कार्ड समेत घर की चाबियां थी। पुलिस को सूचना दी, लेकिन थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


नहीं पहुंची पुलिस
शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी मोइनुद्दीन अपनी पत्नी हसीना के साथ रिक्शा से जा रहे थे। कुटी चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति से पर्स छीन लिया। जिसमें दो हजार रुपये और कागज थे। दंपति ने शोर भी मचाया। लोगों की भीड़ लगी, लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में दंपति ने नौचंदी थाने जाकर तहरीर दी।

बाइक सवार से मोबाइल छीना
जागृति विहार निवासी अर्जुन सिंह बाइक पर बात करते जा रहे थे। जागृति विहार सेक्टर-5 के सामने गढ़ रोड पर 2:05 बजे बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। अर्जुन ने मोबाइल लूट की तहरीर भी मेडिकल थाने में दी। लेकिन पुलिस मोबाइल गुम होने की तहरीर मांग रही है। इसको लेकर हंगामा भी हुआ।

कार में महिला से पर्स झपटा
साकेत निवासी अनिरुद्ध और उनकी पत्नी निर्मला कार से बेगमपुल की तरफ जा रहे थे। धनवंतरी हॉस्पिटल के पास कार रोककर अनिरुद्ध दवाई खरीदने एक मेडिकल स्टोर पर चले गए। 2:10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने कार में महिला से पर्स छीना और भाग गए। महिला चिल्लाती रही। पर्स में पांच हजार रुपये और कागज बताए गए हैं।


मलियाना पुल के पास पर्स झपटा
टीपीनगर क्षेत्र के शिवपुरम निवासी डॉ. मीनाक्षी अपने पति के साथ बाइक से बागपत रोड पर जा रही थी। मलियाना पुल के पास 2:20 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया। जिसमें सोने की एक अंगूठी और एटीएम कार्ड था। मामले की तहरीर टीपीनगर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed