फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आवास विकास के कनिष्ठ लेखाधिकारी को भेजा जेल

आवास विकास के कनिष्ठ लेखाधिकारी को भेजा जेल

Sat, 24 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास के कनिष्ठ लेखाधिकारी को भेजा जेल
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद के कनिष्ठ लेखाधिकारी रामपाल भास्कर को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी नौशाद ने रामपाल पर दुकान ट्रांसफर कराने के मामले में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी। जिस पर एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को रामपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था।
विभागीय सूत्रों के अनुसार रामपाल भास्कर करीब 14 वर्षों से आवास एवं विकास परिषद के मेरठ कार्यालय में जमा था। इस दौरान रामपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही थी। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने शुक्रवार को रामपाल भास्कर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि रामपाल ने कई बडे़ भूखंडों को मोटी रकम लेकर गलत तरीके से फ्री होल्ड किया। देहरादून में करोड़ों की प्रापर्टी बना रखी है। इस संबंध में पहले भी उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की चुकी है।
विज्ञापन

उधर, एसओ नौचंदी संजय कुमार ने बताया कि रामपाल भास्कर को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस केस में एंटी करप्शन विभाग द्वारा ही विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed