फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैक्ट्री में मजदूर की हत्या पर हंगामा, 1 घंटा कस्बा रोड जाम

फैक्ट्री में मजदूर की हत्या पर हंगामा, 1 घंटा कस्बा रोड जाम

Fri, 09 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में मजदूर की हत्या पर हंगामा, 1 घंटा कस्बा रोड जाम
फैक्ट्री में मजदूर की हत्या जाम लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। मुख्य कस्बा रोड स्थित एक हैंडलूम फैक्ट्री में बुधवार रात एक मजदूर की हत्या कर शव बाथरूम में छिपा दिया गया। मजदूरों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर सुबह सड़क जाम कर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर फैक्ट्री मालिक के साथ मिलकर मामला रफादफा करने का आरोप लगाया। सीओ सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मजदूरों को शांत किया और मृतक मजदूर के भाई ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुभाष मंडी कालोनी निवासी जोगेंद्र सिंह की मुख्य कस्बा रोड पर कृष्णा हैंडलूम फैक्ट्री है। इसमें मढ़ैया जाटान कस्बा, पिलखुवा जिला हापुड़ निवासी रविंद्र कुमार (32) पुत्र राजपाल मजदूरी करता था। वह बुधवार रात फैक्ट्री में काम कर रहा था। रात करीब 12 बजे अन्य मजदूरों ने रविंद्र को बाथरूम में पड़ा था। तत्काल सूचना फैक्ट्री मालिक जोगेंद्र सिंह को दी। जोगेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचे तो देखा रविंद्र मृत पड़ा है। रविंद्र का चेहरा खून से लथपथ था। जोगेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने रविंद्र के परिजनों को सूचना दिए बिना शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत की खबर फैलते ही मुरादनगर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष निजाम चौधरी हजारों के नेतृत्व में सुबह मजदूरों ने मेन कस्बा रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। रविंद्र के भाई राजू का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने मजदूरी मांगने पर दो साथियों के साथ मिलकर डंडे और लोहे की राड से हमला कर रविंद्र की हत्या कर दी। बाद में शव बाथरूम में छिपा दिया। सूचना पर एसओ रनवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। मजदूरों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। सीओ सदर राजकुमार पांडे, निवाड़ी, भोजपुर और एक प्लाटून पीएसी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। एक घंटे तक जाम और हंगामा रहा। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि राजू की तहरीर पर फैक्ट्री मालिक जोगेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी एचएन सिंह का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व ही फैक्ट्री में शुरू किया था काम
मृतक रविंद्र के भाई राजू ने बताया कि रविंद्र पहले पिलखुवा की पावरलूम फैक्ट्री में काम करता था। चार दिन पूर्व ही कृष्णा हैंडलूम फैक्ट्री में मजदूरी करने आया था। उसका आरोप है कि मजदूरी मांगने पर फैक्ट्री मालिक ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों की सुरक्षा के लिए नहीं इंतजाम
मुरादनगर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष निजाम चौधरी ने बताया कि पावरलूम फैक्ट्रियों में मजदूरों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम नहीं है। रविंद्र की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed