फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली चोरी में 20 ग्रामीणों पर मुकदमा, हंगामा

बिजली चोरी में 20 ग्रामीणों पर मुकदमा, हंगामा

Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में 20 ग्रामीणों पर मुकदमा, हंगामा
गंगानगर। रजपुरा गांव में कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में जेई ने बीस ग्रामीणों के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि जेई द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है। गंगानगर थाना क्षेत्र में रजपुरा गांव है। जहां कुछ माह पूर्व विद्युत मीटर लगाए गए हैं। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों को दस हजार से अधिक का बिल बकाया होने की सूची दिखाई गई। जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए गए। जिसके बाद ग्रामीण कटिया डालकर बिजली प्रयोग करने लगे। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर दे दी। जिस पर ग्रामीण प्रमोद, राजेंद्र, संगीत, वेदप्रकाश, नूर मोहम्मद, जैतून, मामचंद, शकुंतला, वेदप्रकाश, प्रेम कुमार, राजेंद्र कुमार, ऋषिपाल, रामनिवास, महेंद्र, राजवीर सिंह, नरेश आदि पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि गांव में अन्य जगह भी विद्युत चोरी की जा रही है। लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत लखनऊ सीएमडी व मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन

खास बातें
- बिल जमा न होने पर विद्युत विभाग ने काट दिए थे कनेक्शन
- ग्रामीणों का आरोप एकपक्षीय कार्रवाई कर रहे विद्युत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed