फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पति को बचाने के लिए दाव पर लगाई जान, पेट में लगी गोली

पति को बचाने के लिए दाव पर लगाई जान, पेट में लगी गोली

Wed, 20 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
पति को बचाने के लिए दाव पर लगाई जान, पेट में लगी गोली
मेरठ। लिसाड़ी गेट में एक महिला ने अपने पति को बचाने के लिए जिंदगी दाव पर लगा दी। रास्ते में खड़ा ठेला हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद में हमलावरों ने पति पर तमंचे से गोली चला दी थी। लेकिन महिला उसके बचाव में आगे आ गई। गोली महिला के पेट से आर-पार हो गई। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार न्यू इस्लाम नगर गली-30 निवासी कबाड़ी शाहिद का आठ दिन पहले गली-29 निवासी आरिफ से विवाद हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे शाहिद अपने भाई जाहिद के साथ घर के बाहर ठेले से लकड़ी उतार रहा था। इस बीच वहां साथियों के साथ पहुंचे आरिफ ने शाहिद से रास्ते से ठेला हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई हुई तो पड़ोसियों ने फिर बीचबचाव करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब आधा घंटे बाद आरिफ ने अपने भाई सलीम और एक दर्जन युवकों के साथ शाहिद के घर पर हमला बोल दिया। शाहिद को घर से खींचकर पहले सरेआम सड़क पर गिराकर पीटा। फिर सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। आरिफ ने शाहिद पर तमंचे से गोली चलाई तो शाहिद की पत्नी शबाना (25) शाहिद के आगे आ गई। शाहिद पर चली गोली शबाना के पेट में लगी तो वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल शबाना और शाहिद को जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शाहिद पक्ष की तहरीर पर आरिफ और शहजाद के खिलाफ नामजद जबकि पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गर्भवती होने का शोर मचा
इस दौरान शोर मचा कि शबाना छह माह की गर्भवती है। पेट में गोली लगने से बच्चे को भी नुकसान हो सकता है। परिजनों ने भी यही बात कही। हालांकि इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि डॉक्टरों से की गई पूछताछ में पता चला है कि शबाना गर्भवती नहीं है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
खास बातें
- न्यू इस्लाम नगर में रास्ते से ठेला हटाने को लेकर हुआ था विवाद
- हमलावरों ने युवक के सिर पर बट मारकर चला दी थी तमंचे से गोली
- महिला की हालत गंभीर, दो नामजद सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed