{"_id":"5a2d97d64f1c1ba7678c0c9c","slug":"91512937430-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी होने पर कार छोड भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेराबंदी होने पर कार छोड भागे बदमाश
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
महिला से चेन लूटी, कार छोड़ भागे बदमाश
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर 4 सी निवासी राजवती रविवार दोपहर बाजार जा रही थीं। साठ फुटा रोड़ पर सेंट्रो कार सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 की गाड़ी पर तैनात पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास पर बदमाशों की घेरा बंदी कर ली। इस बीच खुद को घिरता देख बदमाश कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार (यूपी 16 एक्स 6450) को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष परतापुर रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर नहीं आई है।