फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला का हाथ पकड़कर घसीटा

महिला का हाथ पकड़कर घसीटा

Mon, 13 Nov 2017 02:58 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
महिला का हाथ पकड़कर घसीटा
मेरठ। लिसाड़ी गेट में रविवार को दुकान पर जा रही महिला के साथ पड़ोस के दो युवकों ने सरेआम अश्लील हरकतें कर दीं। महिला का हाथ पकड़कर खींचा। विरोध करने पर सड़क पर घसीटा। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना घेर लिया।
विज्ञापन

महिला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मारपीट में महिला को चोट भी लग गई। शोर सुनकर महिला का पति मौके पर पहुंचा और विरोध किया। आरोपी युवकों ने महिला के पति को भी बेरहमी से पीटा। पुलिस ने दंपति को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई को लेकर थाना पर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली ने बताया कि आरोपी साकिब, जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed