फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीवीएस माल में दूसरी मंजिल से गिरा प्रेमी युगल, गंभीर

पीवीएस माल में दूसरी मंजिल से गिरा प्रेमी युगल, गंभीर

Sat, 30 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
पीवीएस माल में दूसरी मंजिल से  गिरा प्रेमी युगल, गंभीर
- शुक्रवार शाम मछेरान निवासी युवती रामपुर निवासी दोस्त के साथ पहुंची थी पीवीएस मॉल
विज्ञापन

- दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों के पास रेलिंग से सटाकर लगा रखा था फ्लैक्स
- पहले युवती गिरी, उसे बचाने में गिरा युवक , दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल में कराया भर्ती

मेरठ। पीवीएस मॉल मेें फिल्म देखने गए युवक-युवती दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। युवती को होश आ गया है जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों रैलिंग से सटाकर रखे गए फ्लैक्स के कारण गिरे हैं। हादसा मैनेजमेंट की लापरवाही की वजह से हुआ है।
एसपी सिटी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के मछेरान निवासी गुलफसा (20) पुत्री सईद अपने दोस्त मोहम्मद शानू (22) पुत्र मोहम्मद भूरा निवासी टेहरी ख्वाजा, खंडिया जिला रामपुर के साथ शुक्रवार शाम शास्त्रीनगर स्थित पीवीएस मॉल मूवी देखने आए थे। टिकट नहीं मिला तो दोनो सीढ़ियों से बात करते हुए उतरने लगे। मॉल की दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों के पास रेलिंग से सटा हुआ एक गत्ते का फ्लैक्स बोर्ड लगा हुआ था। इस बीच युवती रेलिंग का सहारे उतर रही थी। इस बीच फ्लैक्स गिरा तो युवती संभल नहीं पाई और गिर गई। युवती को बचाने की कोशिश में शानू भी गिर गया। करीब बीस फुट की ऊंचाई से गिरकर दोनों गंभीर घायल हो गए। काफी देर तक वह खून से लथपथ फर्श पर पडे़ रहे। सूचना पर एसओ मेडिकल सतेंद्र सिंह, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में आईसीयू में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लगने से देर रात तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी। युवक डासना स्थित एक मीट प्लांट में नौकरी करता है।
विज्ञापन


दोस्त को बचाने के लिए डॉक्टरों के सामने चिल्लाती रही युवती
गुलफशा की शानू से दोस्ती तीन साल पहले हुई थी। जहां गुलफशा भर्ती है, उसक ा दोस्त भी उसी के बराबर वाले बेड पर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। होश में आने के बाद युवती डॉक्टरों और नर्स से शानू के बारे में पूछती रही और उसे बचा लेने के लिए गुहार लगाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलफशा ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ में उसकी रिश्तेदारी है, वहां महिलाएं एक मीट प्लांट में काम करने जाती है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह भी अपनी रिश्तेदार महिला के साथ मीट प्लांट में काम करने लगी। वहीं पर काम करने वाले शानू से उसकी दोस्ती हो गई। बाद में शानू डासना शिफ्ट हो गया था। युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले दोनों ने मूवी देखने का कार्यक्रम बनाया था। डासना से शानू बस से आया और वे पीवीएस पहुंचे। मूवी का टिकट नहीं मिला तो दोनों ऊपर की तरफ लिफ्ट से घूमने चले गये। पुलिस ने बताया कि गुलफशा की दोस्त शबाना भी अपने दोस्त के साथ पीवीएस में पहुंची थी। हादसा होने के बाद उसकी सहेली ने ही शोर मचाकर सूचना दी। बकौल पुलिस गुलफशा ने बताया वह शानू से शादी करना चाहती है।


कोट
मॉल के मैनेजमेंट की लापरवाही से यह इतना बड़ा हादसा हुआ है। फ्लैक्स बोर्ड गत्ते का था, जिसे सीढ़ियों पर रेलिंग से सटाकर लगा रखा था। अभी तक तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने के बाद मॉल के मैनेजर और मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। युवती के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। - मानसिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed