{"_id":"59668b634f1c1b07028b46ab","slug":"91499892579-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारकर बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को चाकू मारकर बाइक लूटी
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैकेनिक को चाकू मार बाइक लूटी
मेरठ (ब्यूरो)। मलियाना निवासी नरेंद्र दिल्ली रोड पर एक कंपनी की गैराज पर कार मैकेनिक है। बुधवार दोपहर उसने पुलिस को सूचना दी कि मलियाना बंबा पर एक युवक ने उसे नशीली चीज खिला दी और उस पर चाकुओं से वार कर बाइक लूटकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मलिक ने बताया कि मामला लूट का नहीं बल्कि मारपीट का है। नरेंद्र और उसका साथी मलियाना बंबे पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसमें नरेंद्र घायल हो गया। इस मामले में युवक के परिजन थाने पहुंच गए और नरेंद्र को ले गए।