फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आरिफ और भूरा के हत्यारोपियों का सुराग नहीं

आरिफ और भूरा के हत्यारोपियों का सुराग नहीं

Wed, 12 Jul 2017 09:11 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
आरिफ और भूरा के हत्यारोपियों का सुराग नहीं
चार दिन बाद भी पुलिस खाली
विज्ञापन


मेरठ। पार्षद आरिफ व शादाब उर्फ भूरा की हत्या के आरोपियों का चौथे दिन भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के परिजन और रिश्तेदारों को उठाया था। उन्हें बुधवार को छोड़ दिया गया। आरोपियों का पता लगाने के लिए दबिश नहीं, अब पुलिस मैनेजमेंट शुरू हुआ है।

कोतवाली थाने के पास रविवार को आरिफ और शादाब की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में जेल में बंद सारिक और फाईक समेत उसके परिवार के कई लोग नामजद हैं। पुलिस का कहना कि फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए परिजन और रिश्तेदारों को उठाया था। पीड़ित पक्ष के कहने पर उनको छोड़ा गया है। मंगलवार को सारिक के नामजद भाइयों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। जहां पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई। पता नहीं लगा तो पुलिस लौट आई। पुलिस का कहना है कि परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस जेल में भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed