फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मौत सामने देखकर बदमाशों को सौंप दिया बैग

मौत सामने देखकर बदमाशों को सौंप दिया बैग

Tue, 16 Apr 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
मौत सामने देखकर बदमाशों को सौंप दिया बैग
मेरठ। दोनों बदमाशों ने कोई मौका न देते हुए विनेश की कनपटी से तमंचा सटा दिया था। बदमाशों ने विनेश से स्कूटी की चाबी मांगी। मौत को सिर पर देखकर विनेश ने बदमाशों को चाबी सौंपी और चुपचाप एक साइड में खड़ा हो गया। बदमाशों ने खुद डिग्गी से चार लाख रुपये से भरा बैग निकाला और बाइक से जैननगर की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद विनेश ने जैननगर के व्यापारी ललित जैन को वारदात की जानकारी दी। वहां से स्थानीय पार्षद के माध्यम से पुलिस तक लूट की सूचना मिलने पर एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। व्यापारी ने बताया कि वह बहुत डर गया था। वह ठीक से बदमाशों को पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन

कहां थी पुलिस की गश्त
बदमाशों ने दिनदहाडे़ पुलिस चौकी के पास वारदात को अंजाम दे दिया है। सवाल उठता कि आखिर पुलिस कहां थी। पुलिस चौकी में भी पुलिस नहीं थी। बदमाश वारदात करके आसानी से फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सूचना देने के 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई। कई बार वारदात हो गई, इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूटी।
विज्ञापन

कलेक्शन करना पड़ रहा भारी
व्यापारियों का कहना कि कमीशन एजेंट या थोक का सामान सप्लाई करना मेरठ में व्यापारियों को भारी पड़ रहा है। तेजगढ़ी चौराहे पर गाजियाबाद के व्यापारी को लूट के दौरान गोली मार दी गई थी। उक्त व्यापारी भी मेरठ में कलेक्शन करके लौट रहा था। इससे पहले टीपीनगर में कलेक्शन कर लौट रहे व्यापारी की बदमाशों ने लूट के विरोध में हत्या कर दी थी। सदर बाजार में मंडी से पैसा लेकर वापस लौट रहे व्यापारी को थापर नगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलने की स्थिति में नहीं
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में घटना को संदिग्ध बताया। दावा किया कि लूट के बाद न तो शोर मचा और न व्यापारी ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। बदमाशों ने न तो मोबाइल छीना और न ही स्कूटी की चाबी लेकर गए। पुलिस को सूचना न देने के सवाल पर विनेश से पूछताछ की गई। हालांकि विनेश अभी कुछ ज्यादा बोलने के स्थिति में नहीं है।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed