फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फाजलपुर में तालाब में डूबकर मासूम की मौत, चाचा पर हत्या का आरोप

फाजलपुर में तालाब में डूबकर मासूम की मौत, चाचा पर हत्या का आरोप

Sun, 24 Mar 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
फाजलपुर में तालाब में डूबकर मासूम की मौत, चाचा पर हत्या का आरोप
महिला ने देवर पर हत्या की आशंका जताकर दी तहरीर
विज्ञापन

130 गज जमीन को लेकर परिवार में चल रहा है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा।
रोहटा रोड स्थित फाजलपुर में संदिग्ध हालात में 11 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मां ने चाचा पर उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फाजलपुर निवासी बबीता देवी पत्नी स्व. लोकेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा माही कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर पर खाना खा रहा था। तभी देवर बाइक पर आया और खिलाने के बहाने ले गया। करीब एक घंटे बाद बेटे के तालाब में डूबने की सूचना मिली। बच्चे की मौत का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने चाचा पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहा रहा था। डूबने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने चाचा पर हत्या करने की आशंका जताई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जमीन का चल रहा था विवाद
बबीता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा प्रिंस, उससे छोटा यश और माही सबसे छोटा था। परिवार में 130 गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन देवर शराब पीकर जमीन के लिए झगड़ा करता है। तीन दिन पहले उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed