फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले मारपीट की, फिर रात के अंधेरे में घर खंगाला

पहले मारपीट की, फिर रात के अंधेरे में घर खंगाला

Thu, 07 Feb 2019 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
पहले मारपीट की, फिर रात के अंधेरे में घर खंगाला
छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा, रात में की चोरी
विज्ञापन

- पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में दी नामजद तहरीर
मेरठ।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की जाकिर कालोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की। इसके बाद रात के अंधेरे में पीड़ित का घर खंगाला। वारदात के वक्त पूरा परिवार कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जाते वक्त दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए मकान के गेट पर गोली भी चलाई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
जाकिर कालोनी में तालिब पुत्र ताहिर का परिवार रहता है। दो दिन पूर्व तालिब के चचेरे भाई अल्तमस का निकाह हुआ था। मंगलवार शाम वलीमे का कार्यक्रम था। पूरा परिवार तैयारी में लगा था। इसी बीच वहां नशे में धुत होकर आये फरमान उर्फ गांधी ने अपने दोस्त नदीम के साथ लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। तालिब ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट कर आरोपी उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गये। इसके बाद तालिब और उसके परिजन कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। देररात पड़ोसियों ने तालिब को सूचना दी कि फरमान व उसका दोस्त नदीम ने घर में तोड़फोड़ कर गोली चलाई है।
विज्ञापन

तालिब घर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से डेढ़ लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार की नकदी गायब थी। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने नदीम के भाई को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed