फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फौजी के बंद मकान में चोरी

फौजी के बंद मकान में चोरी

Sat, 12 Jan 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
फौजी के बंद मकान में चोरी
रोहटा। थाने से चंद कदम की दूरी पर बृहस्पतिवार रात एक फौजी के बंद मकान से चोरों ने लाखों के जेवरात व 20 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रोहटा थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर फौजी वीरेन्द्र पुत्र सहदेव का मकान है। उसका परिवार गांव में ही रहता है। चार दिन पूर्व वीरेन्द्र की पत्नी बच्चों समेत मायके चली गई थी। बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने फौजी के बंद मकान का तोड़ दिया। उन्होंने सेफ व संदूक के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और सेफ में रखी बीस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। थाना प्रभारी उपेन्द्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed