फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्कूल कार्यालय में आग लगाई। नगदी कागजात जले।

स्कूल कार्यालय में आग लगाई। नगदी कागजात जले।

Tue, 01 Jan 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
स्कूल कार्यालय में आग लगाई। नगदी कागजात जले।
डीएसएम स्कूल से पांच हजार की नगदी समेत तीन पंखे चोरी
विज्ञापन

- चोरों ने स्कूल के कागजातों को लगाई आग
परीक्षितगढ़। ग्राम खजूरी में स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में बीती रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये की नगदी, तीन छत के पंखे चोरी कर लिए। वहीं चोर स्कूल के जरूरी कागजातों में आग लगाकर फरार हो गए। वहीं आग से कंप्यूटर, मॉनीटर व कागजात जलकर राख हो गए। सुबह स्कूल खुलने पर घटना का पता लग सका। सोमवार को स्कूल के प्रबंधक सचिन त्यागी ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
परीक्षितगढ़। बीती शाम थाना पुलिस ने गश्त के दौरान परीक्षितगढ़ आसिफाबाद रोड़ पर ग्राम अमर सिंहपुर मार्ग पर एक चोर को दबोच लिया गया। पुलिस ने उससे एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, बाइक व चोरी की एक बैट्री बरामद की है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। रविवार शाम एसएसआई रविचंद्रवाल मयफोर्स के साथ परीक्षितगढ़ आसिफाबाद मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें ग्राम अमरसिंहपुर के रास्ते पर एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। तो उक्त युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया तथा उससे एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस बाइक व दो माह पूर्व श्रंगऋषि आश्रम के रास्ते से चोरी किया गया सोलर उर्जा का बैट्रा भी बरामद किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन


कला प्रतियोगिता का आयोजन
परीक्षितगढ़। नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में सोमवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में बच्चों की ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलशिफा, अनस, नाजिया, तनु, प्रिंस, गगन, प्राची, कशिश आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानध्यापक मीतू रानी, रेखा यादव, गीता, सैयद वसीम, सीमा, दीपिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed