{"_id":"5b300a954f1c1bed778b5cb1","slug":"81529875093-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी में तमंचे की बट मारकर महिला से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौचंदी में तमंचे की बट मारकर महिला से चेन लूटी
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
तमंचे की बट मारकर महिला से चेन लूटी
मेरठ। नौचंदी थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार दोपहर एक महिला से चेन लूट ली। विरोध करने पर महिला के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने महिला के कुंडल भी लूटने की कोशिश की। आसपास के लोगों को आता देखकर बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
नौचंदी थाने से सटी रामबाग कॉलोनी निवासी बबली चड्ढा रविवार दोपहर अपनी बेटी शिल्पा को स्कूटी से साकेत में छोड़ने गई थी। वहां से लौटते वक्त नौचंदी मैदान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने वहां आए और महिला से पुराने कमेले का रास्ता पूछने लगे। जैसे ही महिला ने स्कूटी रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कहा कि तुम्हारे बेटे का तो एक्सीडेंट हो गया। इस बीच एक बदमाश ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और चेन लूट ली। विरोध करने पर महिला के सिर में तमंचे की बट मार दी। उसके बाद बदमाश महिला के कानों से दोनों कुंडल भी लूटने लगे। इस बीच शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए।
पीड़िता थाने पहुंची तो वहां से पुलिस ने उसे टरका दिया। थाने के गेट पर सपा नेता जफरी चौधरी ने पूछा तो महिला ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर लूट का मामला दर्ज किया। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
लूट का अड्डा बना नौचंदी
नौचंदी क्षेत्र में पिछले 15 दिन में लूट की कई घटना हो चुकी हैं। 15 दिन पहले शास्त्रीनगर में रिटायर्ड सीओ की पुत्रवधू से चेन लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाश तमंचे की बट से महिला को घायल कर फरार हो गये। दस दिन पहले विवि की छात्रा से सेंट्रल मार्केट में मोबाइल लूट लिया था। मंगलवार को भी आवास विकास चौराहे पर एक युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था।