फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध संबंध के चलते पत्नी ने मरवाया था शीलचंद

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने मरवाया था शीलचंद

Wed, 20 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध के चलते पत्नी ने मरवाया था शीलचंद
मेरठ। हस्तिनापुर के शीलचंद हत्याकांड का मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। केस में नामजदगी फर्जी निकली है। एसएसपी के अनुसार शीलचंद की हत्या उसकी पत्नी ने अवैध संबंध के चलते अपने प्रेमी व उसके दोस्तों को बुलाकर कराई थी। महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी देहात राजेश कुमार व एएसपी सतपाल सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 11 जून को शीलचंद निवासी भीमनगर हस्तिनापुर की हत्या हुई थी। शीलचंद के भाई ने पुरानी रंजिश बताकर मोहल्ले के सोनू, इकराम निवासी सैफपुर हस्तिनापुर व अलीरजा, वीरसिंह निवासी नंगला चांद अनाज मंडी हस्तिनापुर को नामजद कराया था। लेकिन जांच में मामला दूसरा निकला।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि शीलचंद की पत्नी के पाली गांव हस्तिनापुर निवासी प्रदीप से अवैध संबंध थे। चार बच्चों की मां प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। जिसका शील चंद विरोध करता था। महिला ने प्रदीप के साथ पति की हत्या का प्लान बनाया। वारदात के दौरान महिला ने प्रदीप को बुलाया। प्रदीप अपने तीन दोस्त मेंहदी हसन निवासी नंगला चांद, अभिषेक निवासी पाली हस्तिनापुर, नितिन निवासी कुट्ठा हस्तिनापुर को लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ले तमंचा, मार दे गोली
प्रेसवार्ता में आरोपी प्रदीप ने बताया कि महिला ने तमंचा देकर कहा था कि शीलचंद को गोली मार दे। तमंचे में गोली थी। तमंचा उसने मेंहदी हसन को दिया, जिसमें शीलचंद की कनपटी पर सटाकर गोली मारी। महिला समेत तीनों लोगों ने शीलचंद को पकड़ रखा था। शीलचंद शराब के नशे में था। उसके बाद आरोपियों ने शव को कृषि फार्म हाउस में फेंक दिया था।
प्रेमी को दिलवाई थी सफारी
एसएसपी के अनुसार आरोपी महिला ने हत्या में नामजद आरोपियों पर छह माह पूर्व गैंगरेप का केस दर्ज कराया था। जिसका समझौता छह लाख रुपये में हुआ था। ये पैसा महिला ने अपने प्रेमी को दिया था। प्रदीप ने इस पैसे से पुरानी सफारी गाड़ी खरीदी थी। इसको लेकर आसपास के लोगों में चर्चा थी। महिला ने फिर यह तरीका अजमाया। उसका प्लान था कि पति को मारकर दूसरे लोगों को नामजद करा दूंगी। समझौते में फिर पैसा मिलेगा।
पुलिस को दस हजार का इनाम
चार बेकसूर लोगों को हत्या के मामले में जेल नहीं भेजने और सही खुलासा कर असली आरोपियों को गिरफ्तार करने पर एसएसपी ने हस्तिनापुर पुलिस को दस हजार रुपये का इनाम दिया।

आपत्तिजनक सवाल पूछते रहे अधिकारी
प्रेसवार्ता में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी प्रदीप से आपत्तिजनक सवाल तक पूछे। अधिकारियों ने कहा कि प्रदीप सबको बताओ, महिला चार बच्चों की मां है और तुम 25 साल के युवक। दोनों में कैसे अवैध संबंध बने। कितने बार दोनों मिले, महिला शॉपिंग में क्या खरीदती थी। इसके अलावा भी कई आपत्तिजनक सवाल पूछे। जिस पर अधिकारी व आरोपी हंस हंसकर महिला की कहानी बता रहे थे। पुलिस की यह बातें मीडिया के कैमरे में कैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed