फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्टंटबाजों ने युवती से की छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव

स्टंटबाजों ने युवती से की छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव

Sun, 17 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्टंटबाजों ने युवती से की छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव
मेरठ। शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर शनिवार रात छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। स्टंटबाजों ने युवती की स्कूटी को साइड मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर छेड़छाड़ कर दी। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर धुन दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव फैल गया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी एक व्यापारी की बेटी अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। पीवीएस रोड पर पुल के पास पीछे से स्कूटी सवार दो युवक स्टंट कर रहे थे। इस बीच आरोपी युवकों ने युवती की स्कूटी में साइड मार दी। जिससे युवती स्कूटी समेत गिर गई। उसके बाद आरोपी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो एक युवक तो भाग निकला, जबकि दूसरे युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। पिटाई के दौरान भी आरोपी छूटकर भाग निकला। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार पहुंचे। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में ले ली। एसओ के अनुसार स्कूटी दूसरे समुदाय की युवक की है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


युवती के अपहरण की कोशिश
मेरठ। लिसाड़ी गेट में चार दिन पहले एक युवती के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस मामले में पड़ोस का मामला बताकर दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता करा दिया। शनिवार रात आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती की छोटी बहन का घर में घुसकर अपहरण करने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed