{"_id":"5ae8d02b4f1c1b350a8b7916","slug":"81525207083-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब हुई ट्रिपल राइडिंग, स्टंट पर नकेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूब हुई ट्रिपल राइडिंग, स्टंट पर नकेल
Updated Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूब हुई ट्रिपल राइडिंग, स्टंट पर नकेल
मेरठ। शब-ए-बरात पर स्टंट रोकने के लिए पुलिस अफसरों ने पूरी ताकत लगा दी। पुलिस ट्रिपल राइडिंग पर तो सख्ती से रोक नहीं लगा पाई। लेकिन स्टंट पर काफी हद तक नकेल कसी गई।
रात करीब एक बजे दिल्ली रोड पर मंडी गेट के सामने ही बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार बाइक दौड़ा रहे थे। कभी बाइक को रोका तो कभी मोड़कर वापस शॉप्रिक्स माल की तरफ बाइक दौड़ा दी। दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल तिराहे से भी बेगमपुल की तरफ युवक बाइक दौड़ाते नजर आए। मंडी गेट के सामने पुलिस ने बाइक सवार युवकों पर लाठी फटकारी तो वह मुड़कर भागने लगे। मेट्रो प्लाजा से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक भी बाइक सवार युवकों ने खूब हुड़दंग किया। बेगमपुल पर पुलिस ने एक बाइक पर सवार चार युवकों को लेकर थाने भेज दिया। बच्चा पार्क पर बाइक सवार तीन युवक सामने से आ रही कार से टकराने से बचे। हापुड़ अड्डे से चार युवकों को थाने भेजा गया। वहीं एसओ मेडिकल ने पीवीएस रोड और एल ब्लॉक तिराहे से दो बाइकों को कब्जे में लेकर छह युवकों को थाने भेजा।