{"_id":"5ad65fea4f1c1ba1098b5208","slug":"81523998698-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर अधिवक्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर अधिवक्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास
मेरठ। जमीन से जुड़े मामले को लेकर एक अधिवक्ता ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गुस्साए वकीलों ने सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव किया। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर वकीलों को आश्वस्त किया कि इस मामले में थाना कंकरखेड़ा में कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा। इस मामले की जांच भी करायी जाएगी।
नंगलाताशी कंकरखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह एडवोकेट का आरोप है कि उनकी जमीन की गलत पैमाईश कराकर जमीन को अधिक दिखाकर उस पर कार्यवाही करने की उपजिलाधिकारी मेरठ धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से की। आरोप है कि कोई कार्यवाही न होने पर उल्टे उपजिलाधिकारी ने उनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए उनके विरोधियों को उकसाया। जिसके चलते विरोधियों ने उनके परिजनों के खिलाफ थाना कंकरखेड़ा में एससीएसटी एक्ट की तहरीर दे दी गई।
रविंद्र सिंह का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने पर वे हताश हो गए। उन्होंने इस बात को बार एसोसिएशन के समक्ष भी रखा कि मैं एक अधिवक्ता होकर भी अपनी जमीन को नही बचा पा रहा हूं और झूठा मुकदमा मेरे खिलाफ दर्ज कराया जा रहा है। इसके बाद सोमवार को रविंद्र सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने की घोषणा कर दी और पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा जांच कराएंगे
इस संबंध में उपजिलाधिकारी मेरठ से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। लेकिन उनके काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया। वहीं, जिलाधिकारी अनिल कुमार ढींगरा ने इस संबंध में बताया कि इस मामले में जांच करायी जाएगी। साथ ही एसडीएम को निर्देश दिया गया है कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों को दोबारा से बुलाकर सुनवाई करें।
खास बातें:
सिटी मजिस्ट्रेट के बाहर खुद पर पेट्रोल उड़ेला, साथी वकीलों ने बचाया
जमीन के मामले को लेकर उपजिलाधिकारी पर लगाए आरोप