{"_id":"5ad514004f1c1b340a8b4ed7","slug":"81523913728-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर आबरू लूट, फिर शादी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर आबरू लूट, फिर शादी तोड़ी
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने बताया कि उसका वसीम नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन साल से वसीम शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार को उसकी उससे शादी तय हो गई थी। लेकिन आरोपी युवक शादी तोड़कर दूसरी जगह बारात लेकर जा रहा है। इसका विरोध करने पर प्रेमी ने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला से मिलकर प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग की। सीओ का कहना है कि आरोपी वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन वह नहीं मिला।
वहीं, कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती निजी कंपनी में जॉब करती है। आरोप है कि गंगानगर निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर उसे परतापुर के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और करीब पांच साल से उसका उत्पीड़न करता आ रहा। अब प्रेमी ने शादी करने से इंकार करते हुए धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो वीडियो नेट पर डालकर बदनाम कर देगा। सीओ कोतवाली के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।