फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसओ किठौर

एसओ किठौर

Fri, 16 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
एसओ किठौर
मेरठ।
विज्ञापन

आधी रात को कमरे में बुलाता, शरीर पर हाथ लगाता तो कभी अश्लील बातें कराता। एक महीने बर्दाश्त किया और उनको समझाया भी, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। मैंने उनकी हरकतों को विरोध किया तो मुझे पुलिस लाइन मेें भिजवा दिया। यह बात बृहस्पतिवार सुबह महिला कांस्टेबल ने एसएसपी से कहीं। कांस्टेबल एसएसपी के सामने फूट फूटकर रोई और बोली कि एसओ किठौर की अश्लील हरकतों से अब मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं। इंसाफ नहीं मिला तो खुदकुशी कर लूंगी।
एसओ किठौर राजेंद्र त्यागी के खिलाफ थाने की एक महिला कांस्टेबल बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस में पहुंची। कांस्टेबल का आरोप है कि एसओ उसके पिता की उम्र के हैं। लेकिन उनकी अश्लील बातें और हरकत से वह परेशान है। आधी रात को कमरे में बुलाकर मुकदमे की विवेचना के पर्चे कटवाता है। कई बार पर्चे काटे भी, लेकिन उसकी अश्लील हरकत देखकर डर लगने लगा था। रात में अकेले आने से मना करने पर एसओ ने धमकी दी कि वह उसको थाने से हटवाकर पुलिस लाइन भिजवा देगा। कांस्टेबल ने अपने मंगेतर, भाई और परिजनों से एसओ की हरकतें बता दीं। इसकी भनक लगते ही एसओ ने कांस्टेबल को बुधवार पुलिस लाइन में भिजवा दिया।
विज्ञापन


इंसाफ करो, नहीं तो करूंगी खुदकुशी
कांस्टेबल ने कहा है मेरे साथ इंसाफ करो, अन्यथा वह खुदकुशी कर लेगी। एसएसपी ने कांस्टेबल से कहा कि एसओ ने दो दिन पहले तुम्हारे आचरण की रिपोर्ट भेजी है। दोनों तरफ से जांच होगी और तब अगली कार्रवाई होगी। इस पर कांस्टेबल बोली कि इंसाफ नहीं मिला तो पुलिस सिस्टम से विश्वास उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगेतर से करती हूं बात
कांस्टेबल अपने मंगेतर को लेकर एसएसपी के पास पहुंची थी। उसने बताया कि एक महीने बाद उसकी शादी होनी है। वह अपने मंगेतर और परिजनों से बात करती है तो एसओ बोलते कि बाबू कौन से ब्वाय फ्रेंड से बात कर रही हो। हालत यह हो गई थी कि उसको थाने में फोन सुनने से डर लगने लगा था।

पीआरओ बचा रहे थे एसओ को
कांस्टेबल ने बताया कि वह एक सप्ताह में एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कई बार कॉल कर चुकी है। जिसे पीआरओ उठाते हैं। पीआरओ से भी महिला कांस्टेबल ने एसओ किठौर की शिकायत की थी। बावजूद मामला एसएसपी तक नहीं पहुंचा। पीआरओ ने एसओ किठौर को कांस्टेबल के बारे में बताया। जिसके बाद एसओ ने कांस्टेबल की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी।


एसओ ने कांस्टेबल की रिपोर्ट दी है। कांस्टेबल ने एसओ के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत दी है। दोनों की जांच कराई जाएगी। एसपी देहात से जांच रिपोर्ट मांगी है, जल्द ही कार्रवाई होगी। - मंजिल सैनी दहल, एसएसपी


दरोगा पर मैसेज भेजने का आरोप
मेरठ। बृहस्पतिवार को एक दरोगा की ओर शिकायत एसएसपी ऑफिस पहुंची। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वादी एक महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा उसे गुड़ मार्निंग के मैसेज भेजता है। पीड़ित महिला ने बताया कि दहेज उत्पीड़न का मुकदमा महिला थाने में चल रहा है। जिसकी एक दरोगा विवेचना कर रहे है। कार्रवाई तो करते नहीं, लेकिन सुबह उठते ही उनके मोबाइल पर गुड़ मार्निंग के मैसेज भेज देते हैं। एसएसपी ने एसओ महिला थाना और दरोगा को तलब किया। दरोगा ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह मोबाइल देखती है, वो ही मेसेज भेज देती है। उसको इसकी कोई जानकारी नहीं है। एसएसपी ने कहा कि महिला थाने में महिला दरोगा और महिला कांस्टेबल ही रहेंगी। एसएसपी ने सभी पुरुष दरोगाओं को हटाने के निर्देश दिए हैं।


इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करो
मेरठ। एसएसपी ने एसओ महिला को निर्देश दिए कि दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर लोकेंद्र पाल सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इंस्पेक्टर पर एक महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। महिला कांस्टेबल एसएसपी को फोन कर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ रोजाना शिकायत करती है। इंस्पेक्टर मुरादाबाद में तैनात है। उसके खिलाफ एक अपहरण का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed