फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूनिवर्सिटी में देर रात छापा, शराब व तमंचे मिले

यूनिवर्सिटी में देर रात छापा, शराब व तमंचे मिले

Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में देर रात छापा, शराब व तमंचे मिले
मेरठ। चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए एसपी सिटी ने मंगलवार आधी रात छापा मारा। जहां से हॉस्टलों के कमरों से एक तमंचा और शराब की कई बोतलें मिलीं। पुलिस ने पांच बाहरी छात्रों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान आधी रात को मेडिकल, नौचंदी, सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी लेकर यूनिवर्सिटी में पहुंचे। जानकारी पर यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस व यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने हॉस्टलों में तलाशी अभियान चलाया। हॉस्टल में पांच बाहरी युवक सोते मिले। जिनको मेडिकल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों में शराब की बोतलें बांटे जाने की सूचना थी। एक हॉस्टल में शराब की बोतलें और एक तमंचा मिला है।
विज्ञापन

हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेंगे
एसपी सिटी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में छात्रों की गुटबाजी चल रही है। बवाली छात्रों को चिह्नित किया गया है। छात्रों को चेतावनी दी कि अगर हुड़दंग मचाया या चुनाव के दौरान कोई अराजकता हुई तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। कैंपस में पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- एसपी सिटी ने कहा, कैंपस में मिली थी शराब की बोतलें बांटने की सूचना
- छात्र संघ चुनाव को लेकर ली हॉस्टलों की तलाशी, पांच बाहरी छात्र मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed