{"_id":"5a0a02424f1c1ba7678bb3f7","slug":"81510605378-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवंत नगर में टावर निर्माण को लेकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसवंत नगर में टावर निर्माण को लेकर हंगामा
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के जसवंत नगर में मोबाइल टावर लगाने का मोहल्ले वालों ने विरोध कर दिया। वे पुलिस से भी उलझ गए। जमकर हंगामा चला। पुलिस ने सख्ती दिखाकर भीड़ को खदेड़ा। चेतावनी दी कि यदि काम रोका तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
जसवंत नगर में मकान की छत पर एक मोबाइल कंपनी टावर लगा रही है। लेकिन मोहल्ले वाले इसका विरोध कर रहे हैं। जिस कारण कार्य बाधित हो रहा है। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस लाइन से फोर्स उपलब्ध कराने के निर्देश करा लिए। सोमवार दोपहर मोबाइल कंपनी के अधिकारी पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंचे और टावर निर्माण शुरू करा दिया।
जिसके विरोध में मोहल्ले के अनिल वर्मा, सुमित, बिजेंद्र राजू, बिमला आदि लोगों ने कहा कि जिस मकान पर टावर लगाया जा रहा है। उसकी छत की दीवार चार इंच की है। ऐसे में हादसा हो सकता है। टावर लगवा रहे कंपनी के अधिकारी इसे लगाने की डीएम की अनुमति भी नहीं दिखा रहे। पुलिस कर्मियों ने लोगों से कहा कि एक पुलिस अधिकारी के निर्देश पर फोर्स आई है। यदि उन्होंने टावर लगाने का विरोध किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने सख्ती कर लोगों को वहां से भेज दिया और टावर निर्माण चालू हो गया।