फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी भी पकड़ा

मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी भी पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी भी पकड़ा
मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी भी पकड़ा
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई मुठभेड़ के बाद बचकर भागे आरोपी को देर रात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में कोतवाली पुलिस ने आदित्य हत्याकांड के मुख्यारोपी को पकड़ा था। मगर, उसका साथी बचकर निकलने में सफल हो गया था।
कोतवाली क्षेत्र की मानवतापुरी कॉलोनी मेें नाली पर कब्जे को लेकर हुए मामूली विवाद में कुछ लोगों ने किराना व्यापारी संजीव बंसल के 11 वर्षीय मासूम आदित्य बंसल का अपहरण करके हत्या कर दी। बाद में कोतवाली ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यारोपी अजय उर्फ दिनेश में मछरी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गिरफ्त में आ गया था। इस दौरान गोली लगने से गोली लगने से आरोपी और एक कांस्टेबल घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुठभेड़ के दौरान अजय का साथी मनीष राठी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया था। अपहरण के दौरान इसी मनीष की बाइक का इस्तेमाल किया गया था। थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा के अनुसार देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने मनीष को राजचौपले के निकट से गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी के अनुसार आरोपी रात के अंधेरे में कहीं दूर निकलने की फिराक में था। मनीष के पास से एक तमंचा व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed