फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ में तीन को गोली लगी

पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ में तीन को गोली लगी

Sun, 17 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ में तीन को गोली लगी
जंगल में गोकशी के बाद कार में ले जा रहे थे गोवंश का मीट
विज्ञापन

गोली लगने से तीन गोतस्कर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती कराया
कार से पांच क्विंटल गोवंश का मीट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर/मेरठ। रोहटा क्षेत्र में शनिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान तीन गोतस्करों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने गाड़ी से करीब पांच क्विंटल गोवंश का मीट और असलहे बरामद किए हैं।
एसओ रोहटा धनवीर यादव के अनुसार शनिवार सुबह पूठखास-भोला संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाइक और कार चालक ने रोकने का प्रयास करने पर वाहन दौड़ दिए। सूचना पर जानी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने भी घेराबंदी शुरू कर दी। रोहटा और जानी पुलिस ने पीछा किया तो कार एवं बाइक सवार फायरिंग करते हुए खेतों में जा घुसे। सीओ सरधना पंकज सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में तीन बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लगी। जबकि तीन बदमाश दो थानों की पुलिस टीम में लगे बीस दरोगाओं और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। तीनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, पशु काटने के औजार बरामद हुए। एसओ रोहटा के अनुसार पकडे़ गए बदमाशों के नाम नईम पुत्र हनीफ निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, नफीस पुत्र रेशे सिंधावली थाना कंकरखेड़ा व आसिफ पुत्र जमील इस्लामाबाद थाना लिसाड़ीगेट हैं। जबकि फरार बदमाश नवाबुद्दीन, आशू पूठखास रोहटा, प्रशांत गुर्जर निवासी अफजलपुर पावटी जानी बताए।
विज्ञापन

गोकशी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे
सीओ पंकज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी गोकशी में पहले भी जेल जा चुके हैं। जंगल में गोवंश का कटान कर मीट सप्लाई करते थे। आरोपियों पर गोवध अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पुलिस ने मीट के सैंपल भरवाने के बाद मीट को मिट्टी मे दबवा दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में गोवंश का मीट होना पाया गया है। आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed